{"_id":"3dfb1d4a-19bc-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-has-65-million-active-users-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में 6.5 करोड़ लोग हुए फेसबुक के दीवाने","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारत में 6.5 करोड़ लोग हुए फेसबुक के दीवाने
हैदराबाद/इंटरनेट
Updated Fri, 19 Oct 2012 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भारत में लोकप्रियता का आसमान छू रही है। भारत में उसके 6.5 करोड़ सक्रिय यूजर्स हो गए हैं। खास बात यह है कि पिछले दो साल के मुकाबले यह संख्या आठ गुना अधिक है।
फेसबुक इंडिया के निदेशक (ऑनलाइन संचालन) किर्तिगा रेड्डी ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत में 6.5 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या ऐसे लोगों की है, जिन्होंने एक महीने में कम से कम एक बार फेसबुक का उपयोग किया।
रेड्डी ने भारत को फेसबुक के लिए एक बड़ा बाजार बताया और कहा कि 2010 में भारत में फेसबुक के सिर्फ 80 लाख उपभोक्ता थे। मालूम हो कि करीब दो सप्ताह पहले सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक ने भी खुलासा किया था कि दुनिया भर में उसका उपयोग करने वालों की संख्या एक अरब पार कर गई है।