फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   facebook earn 6,000 crore profit

आपकी दीवानगी से फेसबुक ने कमाए 6,000 करोड़!

Fri, 25 Apr 2014 01:18 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
facebook earn 6,000 crore profit

सोशल साइट चलाने वाली कंपनी फेसबुक ने जनवरी-अप्रैल तिमाही में मुनाफे में तीन गुनी से भी ज्यादा सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है।

विज्ञापन


मार्क जुकरबर्ग की अगुवाई वाली फेसबुक का लाभ बीती तिमाही में 64.2 करोड़ डॉलर करीब 3,852 करोड़ रुपए या 25 सेंट प्रति शेयर रहा, जो बीते साल की जनवरी-मार्च तिमाही के 21.9 करोड़ डॉलर करीब 1,314 करोड़ रुपए या 9 सेंट प्रति शेयर के मुकाबले तिगुने से भी अधिक है।

विज्ञापन के जरिए हुई कमाई

facebook earn 6,000 crore profit

कंपनी की विज्ञापन आय में 82 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। तिमाही में फेसबुक की आय 71 फीसदी बढ़कर 2.5 अरब डॉलर पहुंच गई जो बीते साल की इसी अवधि में 1.46 अरब डॉलर थी। फेसबुक का तिमाही वित्तीय नतीजा वॉलस्ट्रीट के उम्मीद से बेहतर है। कंपनी ने लगातार चौथी तिमाही में बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed