{"_id":"1fea4179d472e41abf8d4f06d0957504","slug":"facebook-earn-6-000-crore-profit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपकी दीवानगी से फेसबुक ने कमाए 6,000 करोड़!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आपकी दीवानगी से फेसबुक ने कमाए 6,000 करोड़!
Updated Fri, 25 Apr 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
सोशल साइट चलाने वाली कंपनी फेसबुक ने जनवरी-अप्रैल तिमाही में मुनाफे में तीन गुनी से भी ज्यादा सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है।
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग की अगुवाई वाली फेसबुक का लाभ बीती तिमाही में 64.2 करोड़ डॉलर करीब 3,852 करोड़ रुपए या 25 सेंट प्रति शेयर रहा, जो बीते साल की जनवरी-मार्च तिमाही के 21.9 करोड़ डॉलर करीब 1,314 करोड़ रुपए या 9 सेंट प्रति शेयर के मुकाबले तिगुने से भी अधिक है।
Trending Videos
विज्ञापन के जरिए हुई कमाई
कंपनी की विज्ञापन आय में 82 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। तिमाही में फेसबुक की आय 71 फीसदी बढ़कर 2.5 अरब डॉलर पहुंच गई जो बीते साल की इसी अवधि में 1.46 अरब डॉलर थी। फेसबुक का तिमाही वित्तीय नतीजा वॉलस्ट्रीट के उम्मीद से बेहतर है। कंपनी ने लगातार चौथी तिमाही में बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया।