जुकरबर्ग ने दान में दिए 50 करोड़ डॉलर के शेयर
सिलिकॉन वैली कम्यूनिटी फाउंडेशन एक गैर मुनाफा संस्था है, जो लोगों के दान और चंदे से संचालित होता है।
जुकरबर्ग की ओर से दान की गई यह सबसे बड़ी राशि है। उन्होंने इस साल अपनी कंपनी फेसबुक के आईपीओ के पहले 2010 में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और पब्लिक स्कूलों के लिए 10 करोड़ डॉलर की राशि दान दी थी।