{"_id":"830fd738594f44c877f9a4ebebd0d824","slug":"exports-of-8-in-13-key-agri-products-enter-negative-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मुख्य कृषि उत्पादों में से आठ का निर्यात घ्ाटा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
13 मुख्य कृषि उत्पादों में से आठ का निर्यात घ्ाटा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 05 Oct 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
वैश्विक कमोडिटी बाजारों में कीमतों में गिरावट आने से अगस्त में चावल, मसाला और तंबाकू सहित विभिन्न कृषि उत्पादों का निर्यात घटा है। इस अवधि में चाय, कॉफी, अनाज, काजू और तेल खली का भी निर्यात घटा है। वाणिज्य मंत्रालय जिन 13 मुख्य कृषि उत्पादों के निर्यात कारोबार की करीब से निगरानी करता है उनमें से आठ नेगेटिव जोन में हैं।
विज्ञापन
भारतीय निर्यातक संघों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक एवं सीईओ अजय सहाय ने कहा कि अधिक आपूर्ति के कारण वैश्विक बाजार में कृषि उत्पादों की कीमत आमतौर पर कमजोर है। दूसरी ओर, यहां कीमतें वैश्विक कीमतों से काफी अधिक हैं। यह दोनों पहलू कई कृषि उत्पादों के निर्यात में गिरावट की वजह बनी है।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2014 में चावल, मसाले और तंबाकू का निर्यात 3.15 फीसदी घटकर क्रमश: 60 करोड़ डॉलर, 2.18 फीसदी घटकर 22.7 करोड़ डॉलर और 14.7 फीसदी घटकर 7.3 करोड़ डॉलर रह गया। अन्य उत्पादों में चाय का निर्यात (6.72 फीसदी), कॉफी (10.5 फीसदी), अनाज (50.6 फीसदी), काजू (1.82 फीसदी) और तेल खली का निर्यात (64.3 फीसदी) घटा है।
विज्ञापन
निर्यात में यह गिरावट भारत की कुल व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात में धीमी वृद्धि का एक मुख्य कारण है। अगस्त में भारत के निर्यात की वृद्धि दर घटकर पांच माह के न्यूनतम स्तर 2.35 फीसदी यानी 26.95 अरब डॉलर रह गई, जिससे व्यापार घाटा बढ़कर 10.83 अरब डॉलर हो गया।