{"_id":"ca198aee-43b7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"exports-dropped-7th-consecutive-month-ready-to-relief-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार 7वें महीने गिरा निर्यात, राहत पैकेज की तैयारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
लगातार 7वें महीने गिरा निर्यात, राहत पैकेज की तैयारी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Dec 2012 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का निर्यात लगातार सातवें महीने गिरा है। नवंबर में देश का निर्यात पिछले साल के मुकाबले 4.17 फीसदी घट गया जबकि आयात में 6.35 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, गत अक्तूबर के मुकाबले नवंबर में आयात-निर्यात का अंतर थोड़ा कम हुआ है लेकिन पिछले साल से यह करीब 22 फीसदी अधिक है। निर्यात में आ रही लगातार कमी के चलते सरकार सालाना निर्यात लक्ष्य से चूक सकती है। इससे चिंतित सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राहत पैकेज देने जा रही है। इसकी घोषणा सप्ताह के आखिर तक हो सकती है।
विज्ञापन
वाणिज्य सचिव एसआर राव ने कहा है कि मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार इस सप्ताह के आखिर तक राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है। अभी इसे वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलनी बाकी है। उम्मीद है कि इससे जनवरी से मार्च के दौरान निर्यात बढ़ सकेगा। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्यात में 20 फीसदी बढ़ोतरी का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन
अमेरिका और यूरोपीय बाजारों की मंदी को देखते हुए इसे हासिल करना मुश्किल दिख रहा है। वाणिज्य सचिव ने भी स्वीकार किया है कि सरकार निर्यात लक्ष्य के आसपास भी नहीं हैं। गत नवंबर माह में देश से करीब 22 अरब डॉलर का निर्यात हुआ जबकि आयात 41 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इस तरह, आयात-निर्यात के बीच 19.28 अरब डॉलर का अंतर रहा है।
विज्ञापन
नवंबर में तेल आयात में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि गैर तेल आयात 1.5 फीसदी बढ़ा है। गत जून में भी सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कुछ राहत दी थी, लेकिन इससे भी निर्यात में सुधार नहीं आ पाया है।विदेश व्यापार के महानिदेशक अनूप पुजारी ने बताया कि यूरोप, उत्तर-पूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया जैसे भारत के परंपरागत बाजारों को होने वाला निर्यात नवंबर में गत वर्ष के मुकाबले 13 फीसदी गिरा है। भारत के विदेश व्यापार में इन देशों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से घटकर 44 फीसदी रह गई है।