{"_id":"30ca3246-8c0d-11e2-9821-d4ae52bc57c2","slug":"exporters-pin-hopes-on-new-foreign-trade-policy-for-revival","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई विदेश व्यापार नीति अगले माह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नई विदेश व्यापार नीति अगले माह
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य मंत्रालय ने विदेश व्यापार नीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने निर्यात संगठनों के साथ बैठक कर निर्यात बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि नई नीति में सरकार इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल एक्सपोर्ट के लिए राहत का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) को भी कुछ रियायतें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
बैठक के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि 22 मार्च को व्यापार से जुड़े मामलों की सर्वोच्च सलाहकार संस्था बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक होगी, जिसके बाद विदेश व्यापार नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। हम मार्च के विदेशी व्यापार के आंकड़ों का इंतजार करेंगे, उसके बाद जल्द ही विदेश व्यापार नीति की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट प्रमोशन आर्गनाइजेशन (फिओ) ने निर्यातकों को मिल रहे महंगे कर्ज और लेन-देन की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया।
फिओ के अध्यक्ष एम. रफीक अहमद का कहना है कि नई नीति सस्ते कर्ज, कर व शुल्क में पूरी छूट, लेन-देन खर्च में कमी और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के जरिए निर्यात को बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए।