फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   expensive fertiliser sold license revoked

महंगी बेची खाद तो होगा लाइसेंस रद्द

Thu, 06 Dec 2012 01:06 PM IST
फरीदाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Dec 2012 01:06 PM IST
विज्ञापन
expensive fertiliser sold license revoked

गेहूं की फसल की बिजाई होने के बाद आमतौर पर यूरिया खाद की मांग बढ़ जाती है। किसानों को खाद की कमी न हो और किसानों को महंगा खाद न मिले, इसके लिए जिला कृषि विभाग ने कडे़ कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अगर कोई डीलर यूरिया खाद को तय दामों से अधिक पर बेचता पाया जाता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।   

विज्ञापन


जिला कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उनके पास शिकायतें आई हैं कि जिले में यूरिया खाद की कमी होने की अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि खाद विक्रेता महंगे दामों पर खाद बेच सकें। जबकि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार गेहूं की फसल के दौरान जिले में 10 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत होती है। अभी तक जिले में 4 हजार मीट्रिक टन यूरिया आ चुका है और अगले 15 दिनों में 3 मीट्रिक टन यूरिया आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जिले में 800 मीट्रिक टन यूरिया हेफेड के पास और लगभग 250 मीट्रिक टन यूरिया प्राइवेट खाद विक्रेताओं के पास उपलब्ध है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को यूरिया खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।


जिला कृषि विभाग के तकनीकी सहायक भगवान सिंह यादव ने बताया कि इस समय यूरिया के रेट 265.50 रुपये प्रति बैग है। ट्रांसपोर्ट चार्ज लगा कर विक्रेता इसे 270 रुपये प्रति बैग तक बेच सकते हैं। अगर इससे अधिक दाम विक्रेताओं द्वारा मांगे जाते हैं, तो किसान इसकी शिकायत कृषि विभाग में कर सकते हैं। ऐसे विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed