फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Expected 9.4% increase in salaries of officials

अधिकारियों के वेतन में 9.4 % वृद्धि की उम्मीद

Wed, 05 Dec 2012 12:11 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 05 Dec 2012 12:11 AM IST
विज्ञापन
Expected 9.4% increase in salaries of officials
आर्थिक दुश्वारियों के बीच चालू वित्तवर्ष में भारतीय उद्योगों के आला अधिकारियों को वेतन में  9.4 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले वित्तवर्ष से कम है। पिछले साल शीर्ष कार्यकारियों की वेतन वृद्धि दहाई अंक में रही थी।
विज्ञापन


ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म हे ग्रुप के अनुसार, मौजूदा वित्तवर्ष में टॉप सीईओ और उनके सहकर्मियों को वेतन में क्रमश: 9 फीसदी और 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वित्तवर्ष में यह वेतन वृद्धि करीब 11 फीसदी रही थी। हे ग्रुप इंडिया के प्रमुख श्रीधर गणेशन का कहना है कि अगले वित्तवर्ष (2013-14) के लिए भारतीय सीईओ और आला अधिकारियों के वेतन वृद्धि का अनुमान क्रमश: 8.9 फीसदी और 9 फीसदी लगाया गया है।

विज्ञापन


आर्थिक अस्थिरता का असर शीर्ष कार्यकारियों की वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर पड़ रहा है। दुनियाभर में भी सीईओ और शीर्ष अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी का आंकड़ा इकाई के दायरे में ही है। हे ग्रुप ने मंगलवार को ‘शीर्ष कार्यकारी वेतन रिपोर्ट’ जारी की, जिसमें भारत में संचालित 158 संगठनों और भारतीय व नॉन प्रमोटर सीईओ के लिए वेतन के रुझानों को दर्शाया गया है। लंबी अवधि और लघु अवधि दोनों में आला अधिकारियों का प्रोत्साहन पैकेज उनके कुछ वेतन का 30-44 फीसदी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेशन ने बताया कि कंपनियां अपनी शीर्ष प्रबंधन टीम की तुलना में सीईओ की भूमिका का मूल्यांकन अधिक कर रही हैं। सीईओ को अन्य वरिष्ठ कार्यकारियों की तुलना में तीन गुना अधिक भुगतान किया जाता है। बेसिक रिसोर्सेज, रिटेल, कंस्ट्रक्शन और मैटेरियल इंडस्ट्री में यह अनुपात चार गुने से भी अधिक हो जाता है। हे ग्रुप के अनुसार, रिटेल और बेसिक रिसोर्सेज जैसे सेक्टरों में बाहर से सीईओ नियुक्त करने का चलन बढ़ रहा है। बेहतर परिणाम को लेकर कंपनियों में बढ़ती अधीरता से रेडीमेड सीईओ की नियुक्ति को बल मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed