{"_id":"6ee9152a-75c3-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"exempted-category-of-lpg-has-terminated-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 'थोक खरीदारों' को भी मिलेगी सिलेंडर में छूट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूपी में 'थोक खरीदारों' को भी मिलेगी सिलेंडर में छूट
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी वितरण में एग्जम्पटेड फ्री सेल की व्यवस्था खत्म कर दी है। इस फैसले से उन ग्राहकों को फायदा होगा, जो एक ही बार में ही एक से अधिक घरेलू सिलेंडर खरीदते हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के फरमान पर तीनों प्रमुख तेल कंपनियों ने नई व्यवस्था तत्काल लागू करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
14 सितंबर से लागू हुई गैस वितरण की नई व्यवस्था के बाद तेल कंपनियों ने सब्सिडी, नॉन सब्सिडी, एग्जम्पटेड फ्री सेल व कॉमर्शियल के तहत सिलेंडर वितरण चार श्रेणी में बांट दिया था।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के बाद अब एग्जम्पटेड श्रेणी को खत्म कर इसके उपभोक्ताओं को भी सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं की तरह सब्सिडी व नॉन सब्सिडी दर पर एलपीजी सिलेंडरों का वितरण होगा।
विज्ञापन
यूपी एलपीजी डीलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डीपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि घरेलू एलपीजी सप्लाई करने वाली तीनों तेल कंपनियों इंडेन, एचपी और बीपी ने घरेलू एलपीजी वितरण की नई व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश एजेंसी संचालकों को जारी कर दिए हैं।
नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा एक बार में एक से अधिक घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने वाली धार्मिक संस्थाओं जैसे गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद, मिड-डे-मील, जेल प्रशासन और पुलिस सहित कई अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को होगा।
इन्हें अब 1249 रुपए वाले महंगे एग्जम्पटेड श्रेणी के सिलेंडर की जगह प्रति कनेक्शन साल भर 9 सब्सिडी युक्त 418 रुपये की दर से और इसके बाद 981 रुपये के नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे। व्यावसायिक उपयोग के लिए 19 किलोग्राम भार वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पहले की तरह ही 1749 रुपये के मिलेंगे।