आपके पास भी हैं 2005 से पहले के नोट, तो 1 जुलाई के बाद नहीं खरीद सकेंगे कुछ भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास 2005 से पहले का कोई भी नोट है तो उसे 10 दिन के भीतर बदल लीजिए क्योंकि पुराने नोटों के बदलने की सीमा 30 जून को खत्म हो रही है। इन नोटों में 500 और 1000 रुपए के नोट भी शामिल हैं।
आप 2005 से पहले के नोटों को या तो अपने खाते में जमा करा सकते हैं या फिर उसे किसी भी बैंक की शाखा से बदल सकते हैं। पहले इसकी समय सीमा 1 जनवरी तक थी लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया।
अगर आपको 2005 से पहले की नोटों की पहचान करनी हो तो आप नोट के पीछे हिस्से में सबसे नीचे देखें जहां वर्ष अंकित होता है। 2005 और उससे पहले की किसी भी नोट पर वर्ष अंकित नहीं होता।
सुरक्षा कारणों से हटाए जा रहे हैं नोट
रिजर्व बैंक के मुताबिक इन नोटों को इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि
इनमें सुरक्षा के फीचर्स कम हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पुराने
नोटों को हटाने का चलन है। जनवरी में समाप्त हुई अवधि में 2005 से पहले के
164 करोड़ नोट छोड़े गए थे।
जिनका कुल मूल्य 21, 750 करोड़ रुपए था। अगर आप
1 जुलाई के बाद अपने नोट बदलवाने के लिए बैंक जाते हैं तो आपको बैंक में
अपनी पहचान और आवास के सबूत पेश करने होंगे।
2005 के पहले के नोटों
को बदलने को लेकर यह बात भी कही जा रही है कि इससे नकदी के रूप में रखे गए
काले धन को उजागर किए जा सकने में मदद मिलेगी।