'साल 2020 तक सबको मिलेगा घर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास, आवास और गरीबी उन्मूलन मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि सभी को आवास मुहैया कराने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए होम लोन पर ब्याज दर घटाने के साथ देश में 100 स्मार्ट शहरों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय ट्वीन शहरों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने, उपनगरों में आधारभूत सुविधाओं में सुधार और धार्मिक शहरों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देगा। उन्होंने कहा कि आवास एक अहम क्षेत्र है और इसमें मेरी रुचि है।
ब्याज दरों में की जाएगी कटौती
मेरी प्राथमिकता 2020 तक सभी को आवास मुहैया करवाना और होम लोन पर ब्याज दर घटवाना है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ब्याज दर को 11 फीसदी से घटाकर सात फीसदी पर लाया गया था।
वर्तमान में यह 10 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने 2020 तक सभी को सस्ता मकान दिलाना अपना सबसे पसंदीदा एजेंडा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यह हालांकि आसान नहीं है, लेकिन संभव है। हम इसके लिए गंभीर कोशिश करेंगे।