फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   every district there will be 100 new small medium business

हर जिले में बनेंगे 100 नए छोटे-मझोले कारोबारी

Tue, 18 Jun 2013 11:22 PM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jun 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
every district there will be 100 new small medium business

आम चुनाव की दस्तक ने सरकार के हर महकमे में नए वादों की रूपरेखा खींचनी शुरू कर दी है। ऐसी ही कवायद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भी कर रहा है। मंत्रालय की देश के हर जिले में 100 नए छोटे कारोबारी बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन


मंत्रालय प्रधानमंत्री रोगजार गारंटी कार्यक्रम के जरिए इसे जिला औद्योगिक केंद्रों के द्वारा पूरा करने की रूपरेखा तैयार कर रहा है। साथ ही छोटे कारोबारियों के कारोबार आसान करने के लिए उनके लिए एक स्पेशल पैकेज की भी कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


सूक्ष्म, लुघ एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केएच मुनियप्पा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि वह नए कारोबारियों को जोड़ने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें, जिससे कि प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम के जरिए हर जिले में 100 नए कारोबारियों को जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार छोटे कारोबारियों की राह आसान करने के लिए मंत्रालय इसी के तहत एक स्पेशल पैकेज भी बना रहा है, जिसके लिए अंतरमंत्रालयीय समूह का गठन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से निर्यात बढ़ाने और श्रम कानूनों को आसन करने का रास्ता तैयार करना है।

अधिकारी के अनुसार इस संबंध में वित्त मंत्रालय के साथ भी बैठक की जा चुकी है। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने एक दिवसीय कार्यशाला के जरिए भी कारोबारियों से सुझाव मांगे थे, जिसके आधार पर आगे की रूपरेखा तैयार होगी।


ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के कुल निर्यात में एमएसएमई सेक्टर की हिस्सेदारी करीब चार फीसदी कम हो गई है।

मौजूदा जानकारी के मुताबिक सेक्टर की हिस्सेदारी 40 फीसदी से कम होकर 36 फीसदी पर आ गई है। मंत्रालय अब इसे पुराने स्तर पर ले जाने के लिए आने वाले दिनों में नए कदमों को उठाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed