फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ETIHAD AIRWAYS SET FOR NEXT PHASE OF INDIA GROWTH PLAN

भारत में अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी ऐतिहाद

Thu, 03 Jul 2014 09:54 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
ETIHAD AIRWAYS SET FOR NEXT PHASE OF INDIA GROWTH PLAN

संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ऐतिहाद एयरवेज अपने यात्रियों को भारत, यूएई और दुनिया के अन्य प्रमुख शहरों के बीच अधिक उड़ानों के विकल्प उपलब्ध कराएगी। इसके तहत कंपनी कोच्चि, बंगलूरू, चेन्नई, कोझीकोड और हैदराबाद के लिए अपनी सेवाओं का व्यापक विस्तार करेगी। ऐतिहाद के इस कदम को भारतीय बाजार में उसके अगले दौर के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक बिजनेस क्लॉस यात्रियों की तरफ से मांग बढ़ने से बंगलूरू, चेन्नई और कोझीकोड के लिए रोजाना दो उड़ानें शुरू की गई हैं। अगले 1 अक्तूबर से हैदराबाद के लिए भी रोजाना दो उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके चलते यात्रियों को दिन के समय या रात में यात्रा का विकल्प मिल जाएगा। इससे भारत और खाड़ी देशों, मध्य एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच उड़ान सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी।
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐतिहाद अपने परिचालन में नए एयरबस ए320 विमान का इस्तेमाल करेगी, जिसकी डिलीवरी कंपनी को इस साल होने की उम्मीद है। कोच्चि की उड़ानों को नई एयरबस ए321 एयरक्राफ्ट के साथ अपग्रेड किया गया है। जबकि, 15 जुलाई से ओवरनाइट दिल्ली की उड़ानों को थ्री-क्लॉस बोइंग 777 में अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहाद एयरवेज के प्रेसिडेंट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स होगन का कहना है कि दुनिया में सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते बाजार भारत की भूमिका हमारे कारोबार के विकास में महत्वपूर्ण है। पिछले एक साल में 8,85,000 से अधिक यात्रियों ने हमारी भारतीय सेवाओं का इस्तेमाल किया। नियामकीय मंजूरियां मिलने पर हम अपने भारतीय परिचालन का विस्तार जारी रखेंगे और जेट एयरवेज के साथ मिलकर भारत आने वाले और भारत से जाने वाले यात्रियों को बेहतर उड़ान सेवाओं का विकल्प उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed