फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ericsson bags contract from rcom

आरकॉम और एरिक्शन के बीच करार

Mon, 11 Feb 2013 10:38 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 11 Feb 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
ericsson bags contract from rcom

रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने उत्तरी और पश्चिमी भारत में अपने नेटवर्क के परिचालन और प्रबंधन को एरिक्सन को आउटसोर्स किया है। इसके लिए आरकॉम ने एरिक्सन के साथ 1 अरब डॉलर का समझौता किया है। दोनों कंपनियों के बीच यह करार आठ साल के लिए किया गया है।

विज्ञापन


दोनों कंपनियों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस अनुबंध के दायरे में एक लाख किलोमीटर का फाइबर और मोबाइल ढांचा आता है। इसमें दिल्ली, मुंबई सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में आरकॉम के 11 दूरसंचार सर्किल आते हैं। आठ साल का यह करार 1 अरब डॉलर का है और इसके लिए आरकॉम के 5,000 कर्मचारी एरिक्सन में शामिल होंगे। एजेंसी
विज्ञापन


आरकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वायरलेस कारोबार) गुरदीप सिंह ने कहा कि नेटवर्र्क , टेक्नोलॉजी और ऐप्लिकेशंस पेशकश की जटिलता के तहत हमें अपने नेटवर्क की उत्पादकता सुधारने के लिए एरिक्सन के अनुभव, इनोवेशन और तकनीकी विशेषज्ञता पर भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अनुबंध के तहत एरिक्सन वायरलाइन और वॉयरलेस नेटवर्क के दैनिक कामकाज का प्रबंधन करेगी और नेटवर्क परिचालन के रखरखाव की जिम्मेदारी उठाने के साथ आरकॉम के 2जी, सीडीएमए और 3जी मोबाइल नेटवर्क के लिए परिचालन योजना का काम देखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed