फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   engineering students prefer it

आईटी इंजीनियरिंग छात्रों का पसंदीदा सेक्टर

Tue, 26 Mar 2013 10:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 26 Mar 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
engineering students prefer it

देश के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सबसे पसंदीदा सेक्टर बनता जा रहा है।

विज्ञापन


इन विद्यार्थियों के लिए नियोक्ताओं की वरीयता सूची में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और इनफोसिस शीर्ष तीन कंपनियां हैं। बाजार से जुड़ी जानकारियां और सूचनाएं उपलब्ध कराने वाली फर्म नील्सन की सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

नील्सन के ‘कैंपस ट्रैक टेक्नोलॉजी स्कूल सर्वे : 2012’ में यह बात सामने आई है कि 2013 बैच के छात्र 11 लाख रुपये सालाना सैलरी पैकेज के साथ नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं।
विज्ञापन


पिछले बैच की तुलना में यह 20 फीसदी अधिक है, तब छात्र औसतन 9.30 लाख रुपये सालाना पैकेज की उम्मीद कर रहे थे।

नील्सन इंडिया के कार्यकारी निदेशक दिनेश कपूर का कहना है कि देश में आईटी सेक्टर की स्थिति मजबूत हो रही है और इसका फोकस पर्सनल टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों द्वारा आईटी सेक्टर और इसकी विभिन्न विशेषज्ञता पसंद की जा रही है। पावर और ऊर्जा जैसे प्रमुख सेक्टरों की ओर भी छात्रों का रुझान बढ़ रहा है।

अर्थव्यवस्था के लिए इन प्रमुख सेक्टरों के प्रति छात्रों का बढ़ता रुझान अच्छा संकेत है। सर्वे के मुताबिक, इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के शीर्ष पांच पसंदीदा सेक्टरों में आईटी सर्विसेज (35 फीसदी), आईटी उत्पाद (28 फीसदी), ऊर्जा (21 फीसदी), ऑटोमोबाइल एवं सहायक सेक्टर (20 फीसदी) और आईटी सेमीकंडक्टर (19 फीसदी) शामिल हैं।

इसके अलावा, इंजीनियरिंग के छात्रों के कुछ अन्य इच्छुक सेक्टरों में टेलीकॉम (18 फीसदी), पावर (18 फीसदी) और मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (17 फीसदी) शामिल हैं। नील्सन की ओर से जुलाई-अगस्त 2012 में देश के प्रमुख 73 तकनीकी कॉलेजों में कराए गए इस सर्वे में 2,500 से अधिक विद्यार्थियों की राय शुमार की गई है।


गूगल सबसे पसंदीदा कंपनी
नियोक्ता चुनने के मामले में इंजीनियरिंग के छात्रों की सूची में गूगल सबसे ऊपर है। माइक्रोसॉफ्ट दूसरे और इनफोसिस तीसरे स्थान पर है। छात्रों की इस सूची में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को चौथा और आईबीएम को पांचवां स्थान मिला है। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक छठे, भेल सातवें, एलएंडटी आठवें और एनटीपीसी 10वें पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed