फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   end of an era ratan tata retires today as cyrus mistry holds command

रतन टाटा की विदाई, मिस्त्री संभालेंगे कमान

Fri, 28 Dec 2012 03:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Dec 2012 03:56 PM IST
विज्ञापन
end of an era ratan tata retires today as cyrus mistry holds command

रतन टाटा शुक्रवार को औपचारिक रूप से टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से रिटायर हो गए। अब रतन टाटा की जगह टाटा ग्रुप की कमान साइरस मिस्त्री शनिवार से संभालेंगे। साइरस के सामने दुनिया के छह महाद्वीपों के करीब 80 देशों में फैले टाटा समूह की करीब 100 कंपनियों के कामकाज और संपत्तियों को संभालने की चुनौती होगी।

विज्ञापन


75 साल की उम्र में अपने जन्मदिन पर रिटायरमेंट लेने वाले रतन टाटा ने पीटीआई को बताया कि यह कहना उनके लिए मुश्किल है कि वे इसके बाद वे कभी ऑफिस जाएंगे या नहीं।
विज्ञापन


जेआरडी टाटा: 1938 में जेआरडी टाटा ने 34 साल की उम्र में टाटा सन्स के चेयरमैन बने। जेआरडी के कमान संभालते वक्त टाटा समूह में कुल 14 कंपनियां थीं, जिनकी संख्या उनके कार्यकाल में गई गुना बढ़कर 95 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतन टाटा: 1962 से टाटा समूह में काम शुरू करने के बाद 1991 में रतन टाटा सन्स के चेयरमैन बने। उनके 21 साल के कार्यकाल में टाटा समूह की आमदनी 14,000 करोड़ से बढ़ कर 4.75 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई और 18.3 फीसदी की सालाना कंपाउंड ग्रोथ के साथ यह एक ग्लोबल कारोबारी समूह बन गया।

साइरस के अहम पड़ाव
1968 : कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज हस्ती पालोनजी मिस्त्री के पुत्र साइरस मिस्त्री का जन्म।
1991 : डायरेक्टर के रूप में शपूरजी पालोनजी समूह को साइरस ने काम शुरू किया।
1994 : साइरस शपूरजी पालोनजी समूह की कंस्ट्रक्शन शाखा के एमडी बने।
2006 : पिता पालोनजी मिस्त्री के टाटा सन्स से रिटायर होने पर साइरस ने उनकी जगह ली।
2010 : टाटा समूह द्वारा गठित कमेटी ने रतन के उत्तराधिकारियों की उम्मीदवारी में साइरस को शामिल किया।
2011 : साइरस को रतन टाटा का वारिस घोषित करते हुए टाटा सन्स का वाइस प्रसीडेंट बनाया गया।
2012 : 28 दिसंबर को रतन टाटा के रिटायर होने पर साइरस टाटा समूह के चेयरमैन की कुर्सी संभाल रहे हैं।

टाटा समूह: कहां से कितनी कमाई
इंजीनियरिंग : 39 फीसदी
मेटल : 28 फीसदी
आईटी-कम्यूनिकेशन : 16
एनर्जी : 6 फीसदी
उपभोक्ता उत्पाद : 4 फीसदी
सेवा क्षेत्र : 4 फीसदी
रसायन : 3 फीसदी
नोट : वित्त वर्ष 2011-12 में टाटा सन्स की की कुल आय करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये (100.09 अरब डॉलर) रही।

साइरस की टीम
1- अनिल सरदाना
एमडी, टाटा पावर
2- हरीश भट्ट
एमडी, टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेस
 3- कार्ल स्लिम
एमडी, टाटा मोटर्स
4- रामकृष्ण मुकुंदन
एमडी, टाटा कैमिकल्स
5- रेमंड बिक्सन
एमडी, इंडियन होटल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed