{"_id":"321e24b4-60c4-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"emphasis-on-strengthening-financial-position-of-rrb","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आरआरबी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने पर जोर
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की वित्तीय स्थिति मजबूत करने पर जोर देने को कहा है। साथ ही वित्त मंत्री ने चालू वित्त वर्ष के तहत आरआरबी को मिलने वाली पूंजी सहायता की बकाया राशि को जल्द से जल्द जारी करने की बात कही है। वृहस्पतिवार को वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रमुखों के साथ बजट पूर्व चर्चा में यह बात कही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्री ने आरआरबी प्रमुखों से कहा है कि वित्तीय समावेशन पर वह प्रमुख रुप से जोर दें। जिसके तहत वह सभी मानकों का पालन करें। उसके लिए जरूरी सभी सुविधाएं सरकार देगी। आरआरबी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने पर वित्त मंत्री ने कहा है कि क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो को बढ़ाने की जरूरत है। अभी यह औसतन 62 फीसदी है, जिसे 70 फीसदी किया जाना चाहिए। साथ ही वित्तीय रुप से कमजोर आरआरबी को यह कम से कम 60 फीसदी तक लाना चाहिए।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने इसके अलावा आरआरबी को नियुक्ति करने पर भी जोर देने को कहा है हालांकि इसके लिए उन्हें अपने प्रायोजक बैंक से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सूत्रों के अनुसार सरकार इसके अलावा मौजूदा आरआरबी के विलय के लक्ष्यों में बदलाव भी कर सकती है। इस तरह के भी संकेत बैठक में दिए गए हैं।
विज्ञापन