{"_id":"11ace4cc-714f-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"eight-percent-growth-for-india-will-take-tough-decision-time-says-imf","type":"story","status":"publish","title_hn":"8% विकास दर के लिए लेने होंगे कड़े फैसले","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
8% विकास दर के लिए लेने होंगे कड़े फैसले
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Fri, 22 Feb 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है कि 8 फीसदी की विकास दर दोबारा हासिल करने के लिए भारत को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। आईएमएफ की सहायक निदेशक लौरा पैपी ने कहा कि भारत को आठ प्रतिशत की वार्षिक विकास दर हासिल करने के लिये कई मोर्चों पर काम करना होगा और निवेश में जबरदस्त बढ़ोतरी करनी होगी।
विज्ञापन
यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार सुधारों को आगे किस हद तक जारी रख पाती है। सरकार को भूमि अधिग्रहण विधेयक को संसद से पारित कराना होगा। इसके अलावा जीएसटी लागू करने जैसे कदम भी उठाने होंगे।
विज्ञापन