फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   egom on telecom to meet on december 7

टेलीकॉम पर मंत्रीसमूह की बैठक 7 को

Wed, 05 Dec 2012 12:05 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 05 Dec 2012 12:05 AM IST
विज्ञापन
egom on telecom to meet on december 7
हाल में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में बिना बिके स्पेक्ट्रम के मसले पर अधिकार प्राप्त मंत्रीसमूह (इगोम) की बैठक 7 दिसंबर को होगी। दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और कर्नाटक में बिना बिके जीएसएम स्पेक्ट्रम की नीलामी का खाका तैयार करने के मसले पर पिछले महीने वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की अगुवाई वाली उच्चाधिकार समिति की बैठक दो सप्ताह के लिए टाल दी गई थी।
विज्ञापन


इगोम को आरक्षित मूल्य तय करना है, जिसे इन सेवा क्षेत्रों के लिए स्थायी किया जा सके। बैठक में सीडीएमए स्पेक्ट्रम को लेकर भी फैसला करना है। हाल ही में सरकार ने जीएसएम स्पेक्ट्रम की नीलामी से मात्र 9,407 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि सरकार को कम से कम 28 हजार करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed