{"_id":"1df5f20aed132b68995c32892ff8ec6d","slug":"efforts-to-increase-car-exports-through-fta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफटीए के जरिए कार निर्यात बढ़ाने की कवायद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एफटीए के जरिए कार निर्यात बढ़ाने की कवायद
नई दिल्ली/ राजीव कुमार
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार निर्यात में बढ़ोतरी के लिए छोटे कार निर्माता अब नए बाजार की तलाश में जुट गए हैं। निर्यात बाजार के विकास के लिए कार निर्माता सरकार से नए देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि जिन देशों के साथ भारत ने एफटीए किया है, वहां भारत में निर्मित कार की कोई मांग नहीं है। कार निर्यात को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा लायक बनाने के लिए निर्माताओं ने कार निर्यात से पहले लगने वाले कई प्रकार के करों में भी छूट देने की मांग की है।
विज्ञापन
नए एफटीए व कार निर्माताओं की अन्य मांगों को लेकर वाणिज्य मंत्रालय के साथ बातचीत करने वाली सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सिआम) के मुताबिक भारत का एफटीए जापान, कोरिया जैसे देशों से हैं जहां भारतीय कार की कोई मांग नहीं है। दूसरी तरफ अफ्रीका, लैटिन अमेरिका व एशिया के कई देशों में भारत की छोटी कारों की काफी मांग है। लेकिन इन देशों के साथ भारत का एफटीए नहीं होने से शुल्क छूट का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
सिआम के उप महानिदेशक एस. सेन का कहना है कि चिली में भारतीय कार की मांग अधिक है, लेकिन चिली के साथ हमारा कोई एफटीए नहीं है। इस वजह से जिन देशों के साथ चिली का एफटीए है, उन देशों की कारें चिली में ज्यादा बिक रही हैं। सिआम ने वाणिज्य मंत्रालय से अफ्रीका, दक्षिण एशिया व लैटिन अमेरिका के देशों के साथ एफटीए करने की मांग की है। वित्तवर्ष 2013-14 में अफ्रीका में लगभग पांच लाख कारों का निर्यात किया गया जो कुल कार निर्यात का एक तिहाई हिस्सा है।
विज्ञापन
सिआम ने वाणिज्य मंत्रालय से निर्यात होने वाली कारों पर लगने वाले विभिन्न प्रकार के करों में भी छूट देने की मांग की है। सेन के मुताबिक इससे भारतीय कार की निर्यात कीमत कम हो जाएगी और हमारी प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ जाएगी। चालू वित्त वर्ष 2014-15 के पहले सात महीनों में वैश्विक सुस्ती की वजह से कार निर्यात में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। श्रीलंका, अल्जीरिया, नाइजीरिया, चिली जैसे देशों में भारत काफी संख्या में कार निर्यात करता है।