फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ed sends notice to walmart on fdi

एफडीआई मामले में वॉलमार्ट को नोटिस भेजेगा ईडी

Thu, 15 Nov 2012 10:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 15 Nov 2012 10:34 PM IST
विज्ञापन
ed sends notice to walmart on fdi

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अमेरिका की दिग्गज मल्टी ब्रांड रिटेल कंपनी वॉलमार्ट को नोटिस जारी करेगा। यह नोटिस कानून का उल्लंघन करते हुए वॉल मार्ट द्वारा भारतीय कंपनी भारती वेंचर्स की मारीशस स्थित सहायक इकाई के जरिये विदेशी निवेश के मामले में की जा रही जांच के तहत जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


मामले से जुड़े सूत्रों का बताना है कि इस मामले की जांच के लिए ईडी को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से एक पत्र मिला है। गौरतलब है कि राज्यसभा के वामपंथी सांसद एमपी अच्युतन ने इस भी इस बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और आरबीआई गवर्नर डी सुब्बाराव को पत्र लिख कर मामले की पूरी पड़ताल किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


अच्युतानंद ने आरबीआई गवर्नर को लिखे पत्र में उनके द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा द्वारा दिए गए जवाब का उल्लेख करते हुए बताया है कि शर्मा ने सदन को बताया था कि वॉलमार्ट ने सेडर सपोर्ट सर्विस लिमिटेड में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया गया है, पर आरबीआई के पास उसके डेटाबेस में इस गैरकानूनी निवेश का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के जवाब का जिक्र करते हुए सांसद ने आरबीआई से इस बारे में स्थिति जाननी चाही थी। इस सारे घटनाक्रम के बाद वॉल मार्ट द्वारा एफडीआई के नियमों के उल्लंघन का यह मामला सुर्खियों में आया था। इसी सिलसिले में जांच के लिए दस्तावेज हासिल करने के लिए निदेशालय के बंगलूरू कार्यालय की ओर से वॉल मार्ट को नोटिस जारी किया जाएगा। इस जांच के सिलसिले में निदेशालय वॉलमार्ट को निवेश की मंजूरी दिए जाने के बारे में वाणिज्य मंत्रालय से भी जानकारी हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed