{"_id":"845c2cbe-193c-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"ed-attaches-rs-822-crore-worth-assets-of-satyam-raju","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलिंग राजू की 822 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रामलिंग राजू की 822 करोड़ की संपत्ति जब्त
हैदराबाद/नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Oct 2012 12:14 AM IST
विज्ञापन
मनी लांड्रिंग मामले में फंसी सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम कंप्यूटर्स के संस्थापक बी रामलिंग राजू और उनके परिवार के 822 करोड़ रुपये के फिक्सड डिपाजिट प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर दिए हैं। ईडी के हैदराबाद स्थित मंडल कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए। यह राशि मैसर्स सत्यम कंप्यूटर्स ऐंड सर्विसेज लिमिटेड के खातों में है। सत्यम कंप्यूटर्स को बाद में टेक महिंद्रा ने खरीद लिया था।
आदेश के तहत आंध्रा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, आईडीबीआई और आईएनजी वैश्य बैंक के खातों को फ्रीज कर दिया गया है। राजू तब कंपनी के चेयरमैन थे। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि राजू और उनके सहयोगियों ने सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज लिमिटेड के शेयर गलत तरीके से बिक्री अथवा रहन रख दिए। आदेश के तहत राजू और उनके परिवार के सदस्यों ने गलत सूचनाएं प्रकाशित कर निवेशकों को आकर्षित किया।