फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   economy on recovery track

अर्थव्यवस्था में अच्छे दिन के संकेत

Fri, 11 Jul 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 11 Jul 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
economy on recovery track

शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मई के महीने में आईआईपी में 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि पिछले साल यह मई के महीने में 2.5 फीसदी के नकारात्मक स्तर पर था।

विज्ञापन


महीने दर महीने आईआईपी की बात की जाय, तो भी यह अच्छे दिनों की आहट दे रही है। मार्च में 0.5 फीसदी के नकारात्मक स्तर होने के बाद अप्रैल में यह बढ़कर 3.5 फीसदी और अब मई में 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी पर है।
विज्ञापन


औद्योगिक उत्पादन 19 महीने के उच्चतम स्तर पर

औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार में आई तेजी मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर, बिजली और खनन क्षेत्र में बढ़ी मांग के कारण रही है।इसके पहले सबसे अधिक आईआईपी अक्टूबर 2012 में 8.4 फीसदी के स्तर पर था। जिसके बाद से लगातार औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मई के महीने में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि पिछले साल यह इस अवधि में 3.2 फीसदी के नकारात्मक स्तर पर था। इसी तरह खनन क्षेत्र 5.9 फीसदी गिरावट की जगह 2.7 फीसदी की दर से बढ़ा है। वही बिजली क्षेत्र 6.2 फीसदी के स्तर की तुलना में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ा है। कुल मिलाकर मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र के तहत आने वाले 22 में से 16 उद्योगों में तेजी रही है।

औद्योगिक उत्पादन में आई तेजी पर फिक्की के प्रेसिडेंट सिद्धार्थ बिड़ला ने कहा है कि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के 22 में से 16 उद्योगों में तेजी आना अच्छा संकेत है। हालांकि अभी मई के आंकड़ों को इस नजर से देखना चाहिए कि यह पिछले साल नकारात्मक ग्रोथ पर था।



हमें उम्मीद है कि सरकार ने बजट में जो कदम उठाए हैं, उसे देखते हुए औद्योगिक उत्पादन में तेजी से सुधार की उम्मीद है।सीआईआई के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी के अनुसार आईआईपी आंकड़ों से यह संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था रिकवरी की ओर बढ़ रही है। लगातार दो महीने से ग्रोथ रहना अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed