{"_id":"86610b0c5df3bda254fc113ac4e30b1c","slug":"economic-survey-shows-glimps-of-a-progessive-budget-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक सर्वेक्षण से बढ़ी सुधार को आगे बढ़ाने वाले बजट की उम्मीद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आर्थिक सर्वेक्षण से बढ़ी सुधार को आगे बढ़ाने वाले बजट की उम्मीद
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में शुक्रवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15 पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योग चैँबर सीआईआई के प्रेसीडेंट अजय एस श्रीराम ने कहा कि सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था की संभावनाओं को दिखाया गया।
विज्ञापन
इसमें आगामी वर्ष में आर्थिक विकास दर की रेंज 8.1 फीसदी से 8.5 फीसदी के बीच रहने का अनुमान पेश किया गया है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि महंगाई कम हो रही है और चालू खाता घाटे का स्तर आरामदायक स्तर पर है।
विज्ञापन
श्रीराम ने कहा कि सरकार की सुधारों को आगे बढ़ाने की नीतियों को मद्देनजर अर्थव्यवस्था का ऊंची आर्थिक विकास दर के रास्ते पर लौटना व्यावहारिक लगता है।
सरकार के आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के रवैये से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और इससे भारत को कारोबार करने के लिए एक बेहतर स्थल के रूप में उभरने में मदद मिली है। सीआईआई को उम्मीद है कि आर्थिक सर्वेक्षण में बताए गए उपाय अर्थव्यवस्था की गति को तेज करने के लिए आगामी माह में लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन