फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   economic reforms will continue says chidambaram

आगे होंगे और आर्थिक सुधार : चिदंबरम

Thu, 04 Oct 2012 11:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 04 Oct 2012 11:09 PM IST
विज्ञापन
economic reforms will continue says chidambaram
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि देश आर्थिक सुधार के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और बीमा एवं दूसरे क्षेत्रों में अधिक सुधार होगा। चिदंबरम ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा है कि मल्टी ब्रांड रिटेल कारोबार को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए खोलने और डीजल सब्सिडी में कटौती किए जाने के बाद और अधिक सुधार होंगे।
विज्ञापन


देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ गतिरोध दूर किए जाने के बाद भारत फिर से नौ प्रतिशत विकास दर के मार्ग पर तेजी से लौटेगा। उन्होंने कहा कि भारत को भ्रष्टाचार वाला देश बताना गलत है, इससे निपटने के लिए बहुत कुछ किया गया है।
विज्ञापन


चिदंबरम ने स्वीकार किया कि बजट घाटे को लेकर भारत कुछ चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन भारत दूसरे कई देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अर्थव्यवस्था में आ रही सुस्ती को दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने पिछले महीने कुछ आर्थिक सुधारों की घोषणा की थी। हालांकि विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया है और सरकार में शामिल रही तृणमूल कांग्रेस उससे अलग हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed