{"_id":"66d330c2-d3e8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"economic-recovery-not-a-odi-says-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक सुधार कोई वनडे मैच नहीं: चिदंबरम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आर्थिक सुधार कोई वनडे मैच नहीं: चिदंबरम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर की तुलना में रुपए के लगातार मार खाने से चिंतित सरकार ने दावा किया है कि वह आर्थिक सुस्ती को दूर करने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है और इसके नतीजे जल्द ही सामने आएंगे।
विज्ञापन
रुपए को लेकर चिंता जताते हुए वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरूवार को कहा कि आर्थिक सुधार कोई वनडे मैच नहीं है और इसमें समय लगता है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की वजह से पिछले 9 महीने में अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है।
चिदंबरम ने कहा कि रुपए की कीमत गिरने को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है। आयात घाटा बढ़ने की वजह से रुपए की कीमत गिरी है। और इसे काबू करने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
बीते कुछ वक्त से देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार लगातार सुस्त पड़ रही है। शेयर बाजार भी चिंतित है और रुपए की कमजोरी ने नई चिंता पैदा कर दी है।
पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में कमी की जा सकती है, लेकिन महंगाई के कड़ा रुख दिखाने की वजह से अब ऐसी उम्मीद नहीं दिख रही।
विज्ञापन