{"_id":"95911e1a-3b1d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"economic-growth-rate-lower-than-expected-said-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद से कम रही आर्थिक विकास दर: चिदंबरम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
उम्मीद से कम रही आर्थिक विकास दर: चिदंबरम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:11 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने दूसरी तिमाही में हासिल 5.3 फीसदी की आर्थिक विकास दर को उम्मीद से कम बताया है। उन्होंने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में हुई कम बारिश और मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन के चलते जीडीपी में यह गिरावट आई है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि कुल मिलाकर वृद्धि दर हमारी उम्मीद से कम रही है। पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में जीडीपी वृद्धि दर 6.7 फीसदी थी। जबकि चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में यह 5.5 फीसदी रही। चिदंबरम ने कहा कि खासकर जून-जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने की वजह से कृषि और संबंधित क्षेत्र की वृद्धि में गिरावट आई है। खरीफ फसल पर इसके प्रभाव से आर्थिक वृद्धि की दर नीचे आई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खासतौर पर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के कमजोर प्रदर्शन से पूरे औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि दर कमजोर रही। उद्योग क्षेत्र में दूसरी तिमाही में 0.8 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एक साल पहले यह इस दौरान 2.9 प्रतिशत रही थी। बीमा, रीयल एस्टेट सहित सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर 9.4 प्रतिशत रही। चिदंबरम ने कहा कि इस साल दूसरी तिमाही में सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर पहली तिमाही के मुकाबले बेहतर रही। हालांकि, यह अभी भी इसके तेज रुझान को देखते हुए कम है।
विज्ञापन