फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   economic boom will make golden triangle

आर्थिक तेजी के लिए बनाना होगा ‘गोल्डेन ट्राइंगल’

Wed, 23 Jan 2013 08:07 PM IST
दावोस/एजेंसी
दावोस/एजेंसी Updated Wed, 23 Jan 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
economic boom will make golden triangle

अंतरराष्ट्रीय कारोबार जगत के दिग्गजों ने ग्लोबल अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने, रोजगार के सृजन और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सरकारों, कंपनियों और समाज के लोगों (सिविल सोसाइटी) को एक साथ मिलकर एक ‘गोल्डेन ट्राइंगल’ के रूप में काम करने के आह्वान के साथ दावोस में विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की सालाना बैठक शुरू हो गई। बैठक में ग्लोबल अर्थतंत्र को प्रभावित करने वाले वर्गों व लोगों से मिलकर दुनिया की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का रोडमैप तैयार करने में योगदान देने को कहा गया है।

विज्ञापन


कारोबारी दुनिया व अर्थजगत के दिग्गजों की यह शीर्ष बैठक ऐसे समय में शुरू हुई है जबकि ग्लोबल अर्थव्यवस्था में सुस्ती के इलाज के उपायों की जरूरत बड़ी शिद्दत से महसूस की जा रही है। बैठक के सह अध्यक्ष और कोका कोला के चेयरर्मन व सीईओ म्युहटेर केंट ने कहा कि नई नौकरियां पैदा करना और तरक्की की ओर बढ़ना ही आने वाले समय में ग्लोबल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र साबित होने वाला है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के अनेक देशों में भ्रष्टाचार से लड़ने की जरूरत महसूस किए जाने की बात कहते हुए सरकारों, कंपनियों और सिविल सोसाइटी की ओर से साझा प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया। दावोस में शुरू इस सालाना बैठक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कैमरन, जर्मनी की चांसलर एंजेलिना मर्केल, रूस के प्रधानमंत्री दिमित्रि मिदवेदेव, भारतीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ-साथ विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख व दुनिया की नामी गिरामी कंपनियों के सीईओ संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम के साथ-साथ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने शहरी विकास व संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ, वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा, भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल, ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भाग लेंगे। भारतीय कारपोरेट हस्तियों में मुकेश अंबानी, लक्ष्मी निवास मित्तल, आनंद महिंद्रा, राहुल बजाज, सुनली भारती मित्तल, अजीम प्रेमजी और चंदा कोचर आदि शामिल होंगे।  इस साल बैठक का मुख्य विषय ‘लचीली गतिशीलता’ (रिजिलिएंट डाइनमिज्म) रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed