फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   e visa policy for tourists from thurseday

पर्यटकों को ई-वीजा बृहस्पतिवार से

Wed, 26 Nov 2014 09:15 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Wed, 26 Nov 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
 e visa policy for tourists from thurseday

पर्यटकों की सहूलियत के लिए सरकार ई-वीजा प्रणाली बृहस्पतिवार से शुरू कर रही है।

विज्ञापन


फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों के पर्यटकों को दी जाने वाली इस सुविधा से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव ललित कुमार पंवार ने बताया कि पर्यटकों के लिए आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक ट्रेवल ऑथराइजेशन (ईटीए) सुविधा की शुरुआत बृहस्पतिवार को की जाएगी।

ईटीए के बारे में उन्होंने बताया कि इस के तहत कुछ देशों के पर्र्र्यटक यदि भारत घूमने आना चाहें, तो उन्हें भारतीय दूतावास या उच्चायोग में आकर वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन


उन्हें ऑनलाइन टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन देना होगा, ऑनलाइन पासपोर्ट की स्कैन कॉपी जमा करनी होई और वीजा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही हो जाएगा। यह सब जमा होने के 72 घंटे के अंदर उनके वीजा को मंजूरी मिल जाएगी। इसी आधार पर उन्हें सब जगह क्लियरेंस मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह भारत के किसी हवाई अड्डे पर आएंगे, वहां निर्धारित जगह जाकर अपना पासपोर्ट और बायोमीट्रिक पहचान साबित करने के बाद उनके पासपोर्ट पर वीजा लगा दिया जाएगा। ई-वीजा 30 दिनों के लिए वैध होगा और यह सिंगल इंट्री वीजा होगा।



यदि किसी पर्यटक को मल्टीपल इंट्री वीजा लेना हो, तो उन्हें निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आइटो) के सचिव प्रणब सरकार के मुताबिक इस योजना के शुरू होने से ही विदेशी पर्यटक काफी उत्साहित हैं।

यह योजना लागू होने से पहले ही उनके यहां ई-वीजा के लिए पूछताछ और बुकिंग होने लगी है। उनके मुताबिक ई-वीजा की सूविधा से विदेशी पर्यटकों की संख्या में करीब 10 फीसदी के इजाफे का संकेत अभी ही मिलने लगा है। वर्ष खत्म होने पर, यह 20 फीसदी तक भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed