फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   DUSSHERA & DIWALI IN TO CHEERS BUYERS & SELLERS EQUALLY: PHD

त्योहारों पर खरीदारों-विक्रेताओं दोनों की बल्ले-बल्ले

Wed, 17 Sep 2014 08:57 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
DUSSHERA & DIWALI IN TO CHEERS BUYERS & SELLERS EQUALLY: PHD

आने वाले त्योहारी सीजन में खरीदारों और विक्रेताओं दोनों की बल्ले-बल्ले होगी। उद्योग संगठन पीएचडी चैम्बर की मानें तो दशहरा, दिवाली तक बाजार का सेंटीमेंट काफी बेहतर हो सकता है और इसका निर्माताओं व खरीदारों दोनों को बराबर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


मोदी सरकार बनने के बाद अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे आ रहे सुधार के चलते पिछले चार साल में पहली बार खरीदार कंम्यूमर ड्यूरेबल, ऑटो, गारमेंट और अप्लायंसेस के उत्पादों की खरीदारी पर अधिक व्यय करने में सक्षम होंगे। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट शरद जयपुरिया का कहना है कि इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक आने वाले दशहरा, दिवाली और क्रिसमस पर इस साल उपभोक्ता बिना महंगाई के दबाव में आए अपनी बचत का करीब 30 फीसदी तक खर्च इन उत्पादों की खरीद पर कर सकते हैं। क्योंकि, अर्थव्यवस्था में रिकवरी हो रही है और नौकरियों के नए अवसर पैदा रहे हैं। इसका असर भारतीय उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता में बढ़ोतरी के रूप में निश्चित तौर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


जयपुरिया का कहना है कि उद्योग जगत ने विभिन्न प्रमोशनल स्कीमों के जरिए जोरदार तरीके से बिक्री अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मीडिया के जरिए सभी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। आर्थिक सुस्ती और नौकरियों की सुस्त रफ्तार के चलते 2011 के बाद से सभी लोकप्रिय उत्पादों की बिक्री उस तरह नहीं हुई, जिस तरह की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी चैम्बर की ओर से पिछले कुछ सप्ताह में आगामी त्योहारी सीजन के मार्केट सेंटीमेंट का आकलन किया गया है। मंगलवार को चैम्बर ने अपनी रिपोर्ट जारी की, जिसका साफ तौर पर कहना है कि उपभोक्ताओं में खरीदारी को लेकर उत्साह काफी अधिक है, जो बीते 3-4 साल से निष्क्रियता की स्थिति में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed