फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   during festive bank's will not offer loan on low interest rate

त्योहारों पर होम-ऑटो लोन में छूट की उम्मीद कम

Thu, 03 Oct 2013 03:32 PM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/दिल्ली
प्रशांत श्रीवास्तव/दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
during festive bank's will not offer loan on low interest rate
त्योहारी सीजन में इस बार बैंक आपको ज्यादा छूट देने के मूड में नहीं है। यानी हर बार की तरह इस बार आपको ब्याज दरों में छूट का लाभ मिलने की गुंजाइश बहुत कम है।
विज्ञापन


बैंक महज आपको होम, ऑटो लोन आदि पर प्रोसेसिंग फीस में छूट और क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से की गई खरीदारी पर कैश बैक ऑफर की ही पेशकश करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


बैंकर्स के अनुसार ज्यादातर बैंक होम लोन बेस रेट पर दे रहे हैं। रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक बैंक बेस रेट से कम ब्याज पर कोई कर्ज दे नहीं सकते हैं। ऐसे में उनके पास ब्याज दरों में छूट का विकल्प नहीं के बराबर है। जिसे देखते हुए इस बार त्योहारों में बैंक ब्याज में छूट के बजाय दूसरे विकल्पों पर खास जोर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैंक इस समय त्योहारों को देखते हुए कर्ज की राशि के आधार पर ब्याज दरों में कोई अंतर नहीं कर रहा है।

बैंक किसी भी राशि पर 10.25 फीसदी के ब्याज पर कर्ज दे रहा है। हालांकि, बैंक होम लोन ग्राहकों को कार लोन पर मौजूदा दर में 0.25 फीसदी की छूट दे रहा है। इसके अलावा शर्तों के आधार पर होम लोन ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दे रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैंक ने अभी इस साल के लिए कोई स्कीम नहीं लांच की है लेकिन इस साल ब्याज दरों में छूट की गुंजाइश कम है। हालांकि प्रोसेसिंग फीस आदि में छूट के विकल्प आ सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैंक पहले से ही होम लोन बेस रेट पर दे रहा है। ऐसे में इस बार त्योहारों में ग्राहकों को प्रोसेसिंस फीस में छूट के विकल्प ही मिलेंगे।


इसी तरह यूनियन बैंक 10.25 फीसदी की ब्याज दर पर होम लोन और 10.50 फीसदी की दर पर ऑटो लोन दे रहा है। बैंक ऐसे में ग्राहकों को कार्ड के जरिए की खरीदारी पर पांच फीसदी कैश बैक का ऑफर दे रहा है।

बैंकर के अनुसार इस बार त्योहारों में कार लोन पर ज्यादा फोकस रहेगा, जहां उनके पास ब्याज दरों में कटौती करने की थोड़ी गुंजाइश है।

पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारी के अनुसार बैंक त्योहारों को देखते हुए जल्द ही ब्याज और प्रोसेसिंग फीस में छूट का विकल्प ला सकता है। हालांकि इस बार ब्याज दरों में कटौती की ज्यादा गुंजाइश ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed