फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   during economic slow down time foreign tourist plays important role

मंदी के बीच 'भगवान' बनकर आए विदेशी सैलानी

Wed, 11 Sep 2013 04:30 PM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Wed, 11 Sep 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
during economic slow down time foreign tourist plays important role
हमारे देश में कहा जाता है कि मेहमान भगवान के बराबर होता है। इस बात को सही साबित कर रहे हैं विदेशी पर्यटक।
विज्ञापन


जब पूरे विश्व में आर्थिक मंदी की बात कही जा रही है। तभी सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक भारत घूमने आ रहे हैं।

अगस्त माह में भी विदेशी पर्यटकों की तादाद में काफी बढ़ोतरी हुई है।

इसके चलते लोगों को रोजगार मिल रहा है और सरकार को डॉलर।

इस साल अगस्त माह के दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है।

विदेशी पर्यटकों से होने वाली आय भी काफी बढ़ी है।

2013 अगस्त महीने में विदेशी पर्यटकों से 8,139 करोड़ रुपए की आय हुई है।

जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 7,260 करोड़ रुपए की आय हुई थी।
 
अगस्त, 2013 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 4.74 लाख है।

पिछले वर्ष इस अवधि में देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या 4.46 लाख ही थी।

अगस्त 2013 के दौरान पर्यटन से विदेशी मुद्रा प्राप्त करने में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विदेशी पर्यटकों के आने से देश में विदेशी मुद्रा भंडार में भी काफी बढ़ोतरी होती है।

विदेशी पर्यटकों की पसंद के चलते हर साल देश का पर्यटन उद्योग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई क्षेत्रों में रोजगार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed