फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   dry fruits is sell higher rate than market

ड्राई फ्रूट्स की पैकेजिंग के नाम पर ठगे जा रहे हैं आप

Thu, 31 Oct 2013 01:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Oct 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
dry fruits is sell higher rate than market
देशभर में पैकेजिंग के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। दिवाली के त्योहारी मौके पर ऐसा नजारा देखना आम हो गया है।
विज्ञापन


कई नामी गिरामी कंपनियों पैकेजिंग के नाम पर देशभर में सस्ते ड्राई फ्रूट को महंगा कर ग्राहकों को बेच रहे हैं। बाजार में पैकेजिंग के जरिए 2.50 किलोग्राम तक ड्राई फ्रूट के पैक को 2,800 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं  खुले में इन्ही ड्राई फ्रूट पैक की कीमत 1,500 रुपए से अधिक नहीं है।

बाजार में एक किलो ड्राई फ्रूट के नामी ब्रांड 1,250-1300 रुपए ग्राहकों से वसूल कर रहे हैं। कई कंपनियों के स्टोर पर ऐसे पैकेजिंग पैक की भरमार है। मजे की बात है कि ग्राहकों को छला जा रहा है मगर वे इस पर अपनी आपत्ति भी दर्ज नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष ड्राई फ्रूट की कीमतों में 15-25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह के दौरान खारी बावली में ग्राहकों को अच्छी खासी भीड़ उमड़ी है। खारी बावली में लाहौर ड्राई फ्रूट के प्रोपराइटर राकेश चावला ने बताया कि आज बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों का रुझान भी मिठाई से हटकर ड्राईफ्रूट की तरफ हुआ है। खारी बावली थोक बाजार में अमेरिकन बादाम का भाव 460-500 रुपए प्रति किलो के स्तर पर है जो पिछले साल दीवाली पर 400-425 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिका था।

काजू का भाव भी इस साल 850 रुपए प्रति किलो के स्तर पर चल रहा है। पिस्ता के भाव में भी 150 रुपये प्रति किलो की तेजी आ गई है। दिल्ली ड्राई फ्रूट बाजार में ईरानी पिस्ता का भाव पिछले साल के 600 रुपए के स्तर पर बढ़कर 750 रुपए प्रति किलो हो गया है।

अमेरिकी पिस्ता 500 रुपए से बढ़कर 650 रुपए प्रति किलो में बिक्री की जा रही है। किशमिश का भाव पिछले एक महीने में 220-250 रुपए से बढ़कर 200-325 रुपए प्रति किलो हो गया है।


खारी बावली थोक बाजार में ड्राई फ्रूट्स के थोक कारोबारी रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो सालों से लगातार ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। अभी बाजार में ड्राई फ्रूट की मांग अच्छी आ रही है। उम्मीद है कि आगे के दिनों भी मांग अच्छी रहेगी क्योंकि सर्दियों में अक्सर मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed