फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   drought situation in whole india

सूखा आपात योजना में उत्तर भारत के 117 जिले शामिल

Sat, 12 Jul 2014 09:54 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
drought situation in whole india

कृषि मंत्रालय ने सूखे के संकट से निपटने के लिए देश के 500 जिलों के लिए आपात योजना तैयार कराई है। इसमें उत्तर भारत के 117 जिले शामिल हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के 42, हरियाणा के 19, पंजाब के 19, जम्मू और कश्मीर के 22, हिमाचल प्रदेश के 5 और उत्तराखंड के 10 जिलों को इसमें शामिल किया गया है। इन जिलों में सूखे के हालात से निपटने के लिए बीज, खाद, बिजली और पानी मुहैया कराने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस साल बारिश के लिए तरसे उत्तर और मध्य भारत में दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों के उत्पादन को तगड़ा झटका लग सकता है।

किसानों पर पड़ी आफत

drought situation in whole india

पिछले साल 12 जुलाई तक देश के 517 लाख हेक्टेअर क्षेत्र में खरीफ की बुवाई हुई थी, जो इस साल घटकर 257 लाख हेक्टेअर रह गई है। इससे महंगाई के साथ-साथ दाल व खाद्य तेलों का आयात बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, मोटे अनाजों की सिर्फ 30 फीसदी बुवाई हो पाई है जबकि दलहन की बुवाई करीब 48 फीसदी कम है। सबसे बुरा हाल तिलहन का है।

पिछले साल के मुकाबले तिलहन की सिर्फ 16-17 फीसदी बुवाई हो पाई है। हालांकि, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के चलते धान की बुवाई केवल 20 फीसदी कम है, लेकिन डीजल और बिजली के बढ़ते खर्च ने किसानों की कमर तोड़ डाली है।

दालों व खाद्य तेल का बढ़ेगा आयात

drought situation in whole india

भारत अपनी जरूरत का करीब 50 फीसदी खाद्य तेल और 25-30 फीसदी दालें विदेशों से मंगाता है। हालांकि सरकार ने वर्ष 2013-14 में दलहन व तिलहन के बंपर उत्पादन की उम्मीद जताई है लेकिन सूखे को देखते हुए स्थिति उलट सकती है।

इससे महंगाई की आग भड़क सकती है। कमजोर मानसून को देखते हुए सरकार पहले ही वर्ष 2014-15 में खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य वर्ष 2013-14 के 264 लाख टन से घटाकर 261 लाख टन कर चुकी है।

विज्ञापन

अब टमाटर 40 रुपये किलो

drought situation in whole india

आलू और प्याज के बाद अब टमाटर की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं। दिल्ली के खुदरा बाजार में टमाटर का भाव 35 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि कानपुर और लखनऊ में टमाटर 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। दिल्ली में प्याज का भाव 32-35 रुपये और आलू 27-30 रुपये प्रति किलोग्राम है।

खरीफ फसल-------2014 (11 जुलाई तक)------- 2013 (12 जुलाई तक)
धान-------86.4-------110.07
दलहन-------13.5-------25.9
मोटे अनाज-------35.3-------96.6
तिलहन-------22.16-------136.0
गन्ना-------46.0-------48.4
कपास-------45.20-------92.4

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed