{"_id":"aa4787781c5677593509305c4e5c18b5","slug":"dream-run-capital-inflows-fuel-sensex-nifty-to-record-highs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़त के साथ बाजार नए टॉप पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बढ़त के साथ बाजार नए टॉप पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 29 Aug 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
महीने के आखिरी कारोबारी सत्र में बढ़त हासिल करते हुए घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें माह बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 78 अंक चढ़कर 26,638.11 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.30 अंक बढ़कर 7,954.35 अंक के टॉप पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई में कैपिटल गुड्स, तेल-गैस, एफएमसीजी, रीयल्टी, मेटल और आईटी वर्गों में लिवाली देखी गई। सरकार द्वारा रेलवे के इन्फ्रास्टक्चर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) संबंधी नियमों को उदार बनाने के कदम से टेक्समैको रेल, टीटागढ़ वैगन्स और कालिंदी रेल निर्माण जैसी रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में अच्छी लिवाली हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों ने भी अच्छा मुनाफा कमाया। इसके अलावा बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में भेल, गेल इंडिया, ओएनजीसी, विप्रो, डा. रेड्डीज, हिन्द यूनिलीवर आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन