फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   downfall in stock market

लगातार पांचवें दिन कमजोर हुआ शेयर बाजार

Thu, 13 Dec 2012 06:08 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 13 Dec 2012 06:08 PM IST
विज्ञापन
downfall in stock market

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों के मिलेजुले रुझानों के बीच स्थानीय स्तर पर हुई मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट रही। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 126 अंक गिरकर 19,229.26 पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.50 अंक नीचे 5,851.50 पर बंद हुआ। छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का अधिक दबाव रहा।

विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 81.54 अंक गिरकर 6,957.53 पर और स्मॉलकैप 72 अंक उतर कर 7,348.17 पर रहा। बीएसई में कुल 3,060 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,106 बढ़त में और 1,834 गिरावट में रहे। शेष 120 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स 48 अंक बढ़कर 19,403.66 पर खुला। सत्र में यह 19,421.72 के उच्चतम और 19,196.75 के न्यूनतम स्तर तक फिसला। आखिर में 126 अंक गिरकर 19,229.26 अंक पर बंद हुआ।  
विज्ञापन


विदेशी बाजारों का रुझान मिलाजुला रहा। जापान का निक्की 1.68 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.38 फीसदी की बढ़त में रहे। जबकि, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.02 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 0.26 फीसदी प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.25 प्रतिशत उतर गए। बीएसई के अधिकांश समूह गिरावट में रहे। ऑटो 0.88 फीसदी और तेल एवं गैस 0.08 फीसदी की बढ़त को छोड़कर सभी समूह नीचे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल अधिकांश कंपनियों में बिकवाली का दबाव दिखा। आईटीसी 3.55 फीसदी, स्टरलाइट 3.27 फीसदी, सिप्ला 2.14 फीसदी, हिंडाल्को 2.03 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.91 फीसदी, भेल 1.85 फीसदी, टाटा स्टील 1.78 फीसदी, एनटीपीसी 1.70 फीसदी, स्टेट बैंक 1.44 फीसदी, एलएंडटी 1.35 फीसदी, डा. रेड्डी 1.18 फीसदी और सन फार्मा 0.98 फीसदी की गिरावट में रहे।


दूसरी ओर, टाटा मोटर्स 3.96 फीसदी, जिंदल स्टील 1.76 फीसदी, एयरटेल 1.54 फीसदी, बजाज ऑटो 1.35 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 0.80 फीसदी की बढ़त बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed