फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   domestic gas price will fixed according to the global market

वैश्विक बाजार के हिसाब से तय हो घरेलू गैस की कीमत

Wed, 02 Jan 2013 11:06 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Jan 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
domestic gas price will fixed according to the global market

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन सी रंगराजन की अगुआई वाले पैनल ने प्राकृतिक गैस उत्पादन में साझीदारी के तंत्र पर अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। इस रिपोर्ट में समिति ने कहा है कि अमेरिका, यूरोप और जापान के औसत बाजार मूल्य और भारत में आयात होने वाले लिक्विड नेचुरल गैस (एलएनजी) कीमत को आधार बनाकर घरेलू प्राकृतिक गैस के बिक्री मूल्य को तय किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


समिति ने तेल ब्लॉकों में खोज के लिए समय बढ़ाने की सिफारिश की है। यह कहा गया है कि तेल व गैस खोज की अवधि साल वर्ष से बढ़ाकर दस वर्ष कर दी जाए। यह शर्त सभी ब्लॉकों पर लागू होगी और उन कुओं पर भी लागू होगी जिनकी खुदाई 1500 मीटर या इससे ज्यादा गहरी हो सकती है। और जिन पर 150 मिलियन डॉलर तक का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन


समिति का मानना है कि तेल खोज और ब्लॉकों के विकास के लिए नीति संबंधी मुद्दों को लेकर एक अंतरमंत्रालयी समूह गठित होना चाहिए। लेखापरीक्षा के मुद्दे पर यह कहा गया है कि सीएजी को समय-समय पर तेल व गैस ब्लॉक की सूची सौंपी जाए ताकि वे उन ब्लॉकों का चयन कर सके जिनकी सीधे तौर पर लेखा परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस मूल्य निर्धारण के लिए समिति ने जिस फामूर्ले को सुझाया है वह भविष्य में किये जाने वाले मूल्य निर्धारण संबंधी फैसलों पर लागू होगा। पांच वर्ष बाद इसकी समीक्षा तब की जा सकती है जबकि गैस ऑन कंपटीशन के सीधे आकलन के आधार पर मूल्य निर्धारण की संभावना बन जाती है।


मालूम हो कि रंगराजन समिति का गठन पिछले साल मई में तेल एवं गैस खोज कांट्रैक्ट में बदलाव के लिए सुझाव देने के लिए गठित की गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उत्पादन साझेदारी संविदा (पीएससी) के तहत ठेकेदार को अपनी पूरा लागत वसूलने की आजादी है। लेकिन सरकार उसके राजस्व का कुछ हिस्सा ले सकती है। यह इस बात पर आधारित होगा कि कितना निवेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed