{"_id":"c9431d14-7f5e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"domestic-and-international-flying-slots-to-kingfisher-withdrawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने छीने किंगफिशर के इंटरनेशनल राइट्स","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सरकार ने छीने किंगफिशर के इंटरनेशनल राइट्स
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक बदहाली की वजह से जमीन पर आई किंगफिशर एयरलाइंस की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। सरकार ने घाटे और कर्ज के बोझ तले दबी किंगफिशर एयरलाइंस के इंटरनेशनल ट्रैफिक राइट्स और डोमेस्टिक स्लॉट वापस लेने का फैसला किया है। ये राइट्स और स्लॉट दूसरी एयरलाइनों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने किंगफिशर को जारी हुए सभी इंटरनेशनल ट्रैफिक राइट्स तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया है। इन राइट्स के तहत किंगफिशर को आठ देशों की उड़ान भरने की अनुमति थी। ये अधिकार एयरलाइंस की बंद उड़ानों को देखते हुए वापस लिए गए हैं। इससे हर हफ्ते इंटरनेशनल रूट की 25 हजार सीटें उपलब्ध होंगी, जो दूसरी एयरलाइनों को मिलेंगी।
विज्ञापन
इसी तरह किंगफिशर को देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर मिले डोमेस्टिक स्लॉट भी वापस लिए जा रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को किंगफिशर के स्लॉट जरूरत के हिसाब से बाकी एयरलाइनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत अक्तूबर से बंद पड़ी विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस अपना फ्लाइंग परमिट भी गवां चुकी है। बैंक, सेवा कर विभाग, कर्मचारी और एयरपोर्ट अथॉरिटी एयरलाइंस पर अपनी बकाया राशि के भुगतान के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इस बीच किंगफिशर में किसी विदेशी एयरलाइंस के हिस्सेदारी खरीदने की बात भी आगे नहीं बढ़ पाई है।