{"_id":"1e9e2fc2-9825-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"domestic-air-travel-again-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू हवाई यात्रा फिर महंगी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
घरेलू हवाई यात्रा फिर महंगी
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 29 Mar 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हवाई सफर एक बार फिर महंगा हो गया है। ईंधन सरचार्ज में 150 रुपये तक की बढ़ोतरी से जेट एयरवेज और एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों के किराए में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
बढ़े हुए किराए मार्च के दूसरे पखवाड़े से ही लागू हो गए हैं। यात्रियों पर एक हजार किलोमीटर तक सौ रुपये, जबकि इससे ऊपर की यात्रा के लिए 150 रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ा है। सरचार्ज में बढ़ोतरी ऐसे मौके पर हुई है, जब गर्मियों में हवाई टिकटों की काफी मांग होती है।
विज्ञापन
इस मामले में इंडिगो के भी अपना रुख जल्द ही साफ करने की संभावना है जबकि, गोएयर और स्पाइस जेट ने किरायों की बढ़ोतरी के मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन