फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   dollar not alone rupee breaches key levels across board

डॉलर ही नहीं, पाउंड और यूरो से भी पिट रहा रुपया

Wed, 28 Aug 2013 07:16 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 28 Aug 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
dollar not alone rupee breaches key levels across board

अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपए में जारी गिरावट इन दिनों खासी चर्चा में है। जबकि, रुपए में न केवल डॉलर बल्कि अन्य मुद्राओं मसलन ब्रिटिश पाउंड, यूरो और स्विस फ्रैंक के मुकाबले भी भारी गिरावट आ चुकी है।

विज्ञापन


ब्रिटिश पाउंड के मुकाबले बुधवार को रुपया 106 के स्तर को पार चला गया। जबकि, एक यूरो का भाव 92 रुपए हो गया।

वहीं, स्विस फ्रैंक के मुकाबले रुपया 75 के स्तर तक पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के खिलाफ यह 68.80 के स्तर पर बंद हुआ।

पढ़ें, क्यों हो रही है रुपए की जबर्दस्त पिटाई
एक कनाडाई डॉलर का भाव 65 रुपए पहुंच गया और आस्ट्रेलियाई डॉलर 60 रुपए के पार देखा जा रहा है। न्यूजीलैंड डॉलर, सिंगापुर डॉलर, ब्रुनेई डॉलर और लीबियाई दीनार 50 रुपए के स्तर को पार गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, ‘हालात नहीं सुधरे तो आ सकती है आर्थिक सुनामी’
अन्य महंगी मुद्राओं में कुवैती दीनार का मूल्य इस समय 240 रुपए से अधिक हो चुका है। जबकि, बहरीन का दीनार 180 रुपए, ओमान की मुद्रा रियाल 175 रुपए और लातविया की मुद्रा लट 130 रुपए पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल मई के बाद से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 28 फीसदी कमजोर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed