फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   doctor convey to villages

गांवों तक पहुंचाएं चिकित्सक

Wed, 20 Feb 2013 11:34 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 20 Feb 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
doctor convey to villages

आम बजट से पूर्व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्वास्थ्य मंत्रालय को कुछ अहम सुझाव भेजे हैं। इसमें बताया गया है कि कैसे गांवों और सुदूर इलाकों तक चिकित्सकों को पहुंचाया जा सकता है। आईएमए ने जिला स्तर के अस्पतालों को भी गुलजार और उन्नत बनाने के लिए सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन


आईएमए की ओर से कहा गया है कि 60 प्रतिशत से अधिक चिकित्सक शहरी क्षेत्र में कार्यरत हैं। अस्पतालों में जितने बिस्तर उपलब्ध हैं, उनमें से करीब 84 प्रतिशत बेड शहरी इलाकों के अस्पतालों में हैं जबकि शहरी इलाकों में आज भी देश की 20 फीसदी आबादी ही रहती है।
विज्ञापन


आईएमए के महासचिव डॉक्टर नरेंद्र सैनी ने बताया कि जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किया जाना चाहिए। वहां जब डॉक्टरी की पढ़ाई होने लगेगी तब वहां से तैयार होने वाले डॉक्टर उन इलाकों में इलाज भी करेंगे। जिला अस्पताल में उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकों की समस्या खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 15 लाख चिकित्सक हैं जिसमें डेढ़ लाख ही सरकारी अस्पतालों में कार्यरत हैं। 75 से 80 फीसदी लोग ऐसे हैं जो इलाज करवाने में सक्षम नहीं होते। सरकारी अस्पतालों को जो बजट दिया जाता है, उसमें महज 15 प्रतिशत राशि ही दवा की खरीद पर खर्च की जाती है। 70 फीसदी मरीज निजी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों से इलाज कराते हैं इसलिए आम बजट से पहले आईएमए ने सरकार से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य पर जीडीपी का तीन प्रतिशत खर्च किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed