{"_id":"0edbbb9cee1b5cb49004bc79254b5ec1","slug":"docomo-filed-petition-against-tata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकोमो ने टाटा के खिलाफ दाखिल की अर्जी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
डोकोमो ने टाटा के खिलाफ दाखिल की अर्जी
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Tue, 06 Jan 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की दूरसंचार कंपनी एनटीटी डोकोमो ने टाटा को मध्यस्थ अदालत में खींच लिया है। डोकोमो का आरोप है कि टाटा ने उनके संयुक्त उपक्रम टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड में 7,250 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदने की प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं किया है। डोकोमो ने पिछले वर्ष 26.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच कर संयुक्त उपक्रम से निकलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
उस समय टाटा संस ने जापान की कंपनी की हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई थी। हालांकि दोनों पक्षों में मतभेद के कारण सौदा नहीं हो सका। डोकोमो ने सोमवार को कहा है कि उसने लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल आर्बिटरेशन में टाटा संस के साथ मध्यस्थता का मामला दाखिल किया है।
विज्ञापन
संपर्क किए जाने पर टाटा संस के प्रवक्ता ने कहा कि हां, हमें जानकारी मिली है कि डोकोमा ने मध्यस्थता का मामला दाखिल किया है। टाटा संस डोकोमो को लेकर अपने सभी उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। कंपनी ने इस बारे में सभी शेयर धारकों के हितों का ध्यान रखते हुए कानून के अनुसार हर संभव कदम उठाए हैं।
विज्ञापन