फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   do not see rural grain storage scheme

नहीं दिख रही ग्रामीण अनाज भंडारण योजना

Fri, 04 Jan 2013 11:37 PM IST
नई दिल्ली/विजय गुप्ता
नई दिल्ली/विजय गुप्ता Updated Fri, 04 Jan 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
do not see rural grain storage scheme

फसल का गांवों में ही भंडारण कर सही समय पर किसानों को बाजार मूल्य दिलाने के लिए शुरू की ग्रामीण गोदाम योजना जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही है। 12 वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक किसी भी राज्य में योजना पूरी नहीं हुई है। खासबात यह है कि सर्वाधिक अनाज उत्पादक राज्य पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में ही यह योजना पीछे चल रही है। देश में चल रही कुल ग्रामीण गोदाम योजनाओं में प्रमुख अनाज उत्पादक राज्यों की हिस्सेदारी महज 15 फीसदी के आसपास ही है। जबकि गुजरात में कम क्षमता के बावजूद सर्वाधिक योजनाओं पर काम चल रहा हैं।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय का कहना है कि मौजूदा समय गुजरात में 26.48 लाख टन भंडारण क्षमता वाली लगभग 8,379 योजनाओं पर काम चल रहा है। इसी प्रकार आंध्र प्रदेश में 44.42 लाख टन क्षमता की 1,171 योजनाएं चल रही हैं। कर्नाटक में भी ग्रामीण भंडारण योजना के तहत 21.85 लाख टन क्षमता वाली 3,555 योजनाएं प्रगति पर हैं। पश्चिम बंगाल में 10.48 लाख टन से अधिक क्षमता वाली 2,358 योजनाएं कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में भी 38.72 लाख टन भंडारण क्षमता की 2,699 और मध्य प्रदेश में 39.81 लाख टन क्षमता की 2,478 योजनाएं चल रही हैं। छत्तीसगढ़ में 12.90 लाख टन की 442 योजनाएं और बिहार में महज 3.47 लाख टन क्षमता की 889 योजनाएं चल रही हैं। यह सभी योजनाएं पिछले 12 वर्षों से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री तारिक अनवर का कहना है कि भले ही यह सभी योजनाएं एक दशक से ज्यादा समय से चल रही हैं। लेकिन इन योजनाओं का किसानों को लाभ मिलने लगा है। अब केंद्र सरकार 348.40 लाख टन क्षमता की 29,715 योजनाएं स्वीकृत कर चुकी है। खासबात यह है कि इन योजनाओं में 70 फीसदी गोदाम किसानों के हैं।


अनवर के मुताबिक प्रमुख अनाज उत्पादक राज्यों में योजनाएं भले ही कम हैं। लेकिन इनकी क्षमता अधिक हैं। पंजाब में 39.46 लाख टन, हरियाणा में 40.24 लाख टन और उत्तर प्रदेश में 35.80 लाख टन क्षमता वाली योजनाओं पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed