फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   do not rule out role of of foreign hand in male crisis says gmr

माले संकट में विदेशी देश का हाथ संभव: जीएमआर

Wed, 05 Dec 2012 10:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 05 Dec 2012 10:46 PM IST
विज्ञापन
do not rule out role of of foreign hand in male crisis says gmr

जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर का कहना है कि माले एयरपोर्ट संकट में किसी विदेशी देश की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। जीएमआर एयरपोर्ट्स के सीएफओ सिद्धार्थ कपूर ने कहा कि कंपनी इसको लेकर सुनिश्चित नहीं है, लेकिन माले संकट में किसी विदेशी देश का हाथ संभव है। क्योंकि, मालदीव में राजनीतिक स्थिति और ढांचे को देखकर इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि माले एयरपोर्ट को विकसित और संचालित करने के 50 करोड़ डॉलर के जीएमआर के अनुबंध को रद्द कराने में चीन जैसे देशों का हाथ हो सकता है। इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कपूर ने माले संकट में किसी विदेशी ताकत का हाथ होने से इनकार नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने विदेशी देश की संलिप्तता की संभावनाओं को विस्तार से उजागर नहीं किया।
विज्ञापन


सिंगापुर हाईकोर्ट ने मालदीव सरकार द्वारा जीएमआर का अनुबंध रद्द करने पर रोक लगाई थी। लेकिन, मालदीव ने कोर्ट के इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया और साफ तौर पर कहा कि वह शुक्रवार तक एयरपोर्ट को अपने कब्जे में ले लेगा। वहीं, जीएमआर ने अनुबंध रद्द करने के लिए मालदीव सरकार की ओर से दिए जा रहा मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है। जीएमआर का कहना है कि वह इस देश में एयरपोर्ट का संचालन करने के लिए आई थी, न कि मुआवजा लेने के लिए अनुबंध हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में याचिका दायर करने की बाबत कपूर ने बताया कि जीएमआर उम्मीद और अनुरोध करती है कि मालदीव सरकार अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस संकट में शुरुआत से ही उनका समर्थन किया और उम्मीद है कि वह इसके सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करेगी।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed