{"_id":"adf5aa8c-6ef5-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"do-not-mis-sell-insurance-says-chidambaram-tells-insurers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से बीमा उत्पाद न बेंचे कंपनियां: चिदंबरम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गलत तरीके से बीमा उत्पाद न बेंचे कंपनियां: चिदंबरम
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वह मिस सेलिंग (गलत तरीके) के जरिए उत्पाद न बेंचे। साथ ही बहुत जटिल बीमा उत्पाद भी ग्राहकों के लिए न लाएं। वित्त मंत्री के अनुसार इन वजहों के कारण ही बीमा सेक्टर में उम्मीद के मुताबिक ग्रोथ नहीं मिल पाई है। उनके अनुसार यह गतिविधियां सेक्टर की कम ग्रोथ की प्रमुख वजहें हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि कंपनियां इस दिशा में कदम उठाएं।
विज्ञापन
चिदंबरम ने यह बातें सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के एक कार्यक्रम में कहीं है। पंजाब नेशनल बैंक ने अमेरिकी जीवन बीमा कंपनी मेटलाइफ के साथ समझौता किया है। इसके तहत बैंक ने संयुक्त उपक्रम में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
विज्ञापन