{"_id":"974c4638-c3b9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"do-more-export-got-benefit-of-government-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा निर्यात कीजिए, 'एमडीए' का लाभ उठाइए","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ज्यादा निर्यात कीजिए, 'एमडीए' का लाभ उठाइए
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने उभरते विदेशी बाजारों तक पहुंचने के लिए निर्यातकों को दी जाने वाली सहायता राशि और इसका दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अब सालाना 30 करोड़ रुपये तक निर्यात करने वाली कंपनियों को भी मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस (एमडीए) स्कीम का फायदा मिल सकेगा। अभी तक यह सीमा 15 करोड़ रुपये थी।
विदेशों में होने वाले ट्रेड फेयर और प्रदर्शनियों में भाग लेने के लिए वाणिज्य मंत्रालय निर्यातकों को इस तरह की मदद देता है।
लैटिन अमेरिकी देशों के लिए मिलने वाली सहायता राशि को 1.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया है। इसी तरह, आसियान देशों के लिए अब 80 हजार रुपये के बजाए 1.5 लाख रुपये की मदद मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ (फिओ) के अध्यक्ष एम. रफीक अहमद ने एमडीए स्कीम में किए गए बदलाव का स्वागत करते हुए कहा है कि इस योजना के बजट में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए थी। इन बदलाव का असल फायदा निर्यातकों तक तभी पहुंच पाएगा।
विज्ञापन