{"_id":"21a321ae-9065-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"dmk-pulls-out-of-upa-alliance-stock-market-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीए से डीएमके के हटने पर बाजार लुढका","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूपीए से डीएमके के हटने पर बाजार लुढका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पार्टी द्रमुक की यूपीए सरकार से समर्थन वापसी का असर शेयर बाजारों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 285.10 अंकों की गिरावट के साथ 19,008.10 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 89.30 अंक गिरकर 5,745.95 पर बंद हुआ।
सरकार को कोई खतरा नहीं: चिदंबरम
विज्ञापन
हालांकि बाद में वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा सरकार को कोई खतरा नहीं होने के बयान से बाजार में सुधार देखा गया। चिदंबरम ने कहा कि संसद में श्रीलंकाई तमिलों के बारे में प्रस्ताव लाने के डीएमके की मांग पर विचार कर रही है। संसद में लाया जाने वाला प्रस्ताव कैसा होगा, इस बारे में राजनीतिक दलों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
दोपहर 3.14 बजे बाजार
दोपहर 3.14 बजे बीएसई सेंसेक्स 270.85 अंक लुढ़ककर 19022.85 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 85.15 अंक नीचे 5750.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
दोपहर 12.40 बजे बाजार
दोपहर 12.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 204.60 अंक लुढ़ककर 19088.60 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 67.45 अंक नीचे 5767.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।