आरसीएफ में 12.5 प्रतिशत विनिवेश को मंजूरी
चिदम्बरम ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में आरसीएफ में यह विनिवेश हो जायेगा। विनिवेश की यह प्रक्रिया ऑफर ऑफ सेल (ओएफएस) के जरिए पूरी की जायेगी। आरसीएफ पहले से ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध है और इसकी चुकता पूंजी 551.69 करोड़ रुपये है। शेयर बाजार में फिलहाल आरसीएफ का भाव 57.75 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर है।