फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   dismal iip, sticky inflation drag sensex 102 pts down

आईआईपी व महंगाई से निराश बाजार लुढ़का

Wed, 12 Jun 2013 09:59 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 12 Jun 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
dismal iip, sticky inflation drag sensex 102 pts down

औद्योगिक उत्पादन के निराशाजनक आंकड़ों और खुदरा महंगाई दर के अपेक्षा से ऊंचे स्तर पर रहने से ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं क्षीण पड़ने के चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट का शिकार हुए।

विज्ञापन


बिकवाली के दबाव में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 101.87 अंक गिरकर दो माह के निचले स्तर 19,041.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28.60 अंक नीचे 5,788.80 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 37.08 अंक नीचे 6,193.41 अंक पर व स्मॉलकैप 32.39 अंक नीचे 5,775.07 अंक पर रहा। एमसीएक्स एसएक्स का प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 भी 85.75 अंक की गिरावट के साथ 11,281.59 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई समूह में हेल्थ केयर, तेल-गैस और बैंकिंग वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्गों में बिकवाली का दबाव बना रहा। बीएसई में कुल 2,490 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 967 शेयर मुनाफे में और 1,398 नुकसान में रहे, जबकि 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे, जबकि 10 ने मुनाफा कमाया। गिरावट वाले शेयरों में टाटा पावर 3.03, कोल इंडिया 2.69, टाटा स्टील 2.61, हीरो मोटोकॉर्प 2.37, हिंडाल्को 2.27, बजाज ऑटो 2.19, टीसीएस 2.06, स्टरलाइट 2 फीसदी, इनफोसिस 2.02, भेल 1.24 व आईटीसी 0.97 फीसदी नुकसान के साथ शामिल रहे।


दूसरी ओर जिंदल स्टील के शेयर में मंगलवार को 15 फीसदी की भारी गिरावट के बाद 3.80 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा सिप्ला एक फीसदी, महिंद्रा 0.78 व रिलायंस 0.65 फीसदी बढ़त में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed